केएन कॉलेज में 27 सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में विवि से सम्बद्ध कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सभागार में रविवार को वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए 27 शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय निदेशक प्रो संगीता लूंकड़ ने बताया कि समारोह में शिक्षकों को साफा, माला, श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रो हुकम सिंह गहलोत, प्रो अनिल व्यास, डॉ. मेघाराम गडवीर, प्रो जसराज बोहरा, प्रो एसपी दुबे, प्रो अवधेश शर्मा, प्रो राकेश मेहता, प्रो एससी माथुर, प्रो एमजी सोनी, प्रो कविता नरुका, प्रो रमन दवे, प्रो सीमा कोठारी, प्रो विनीता शर्मा, प्रो राजेन्द्र भंसाली, प्रो रजत भागवत, प्रो विनीता परिहार और डॉ. रेखा मेहता उपस्थित रहे।
अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में संस्कार आधारित एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा की आवश्यकता जताई। विवि रजिस्ट्रार गोमती शर्मा, बैंक के रीजनल मैनेजर सुरेश चंद्र, मुख्य प्रबंधक आलोक टंडन और जयदीप कच्छवाह सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रो चंदन बाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. ललित पंवार और डॉ. राजश्री राणावत ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zOa0lM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment