जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने, बिना मास्क व अन्य अनाधिकृत कृत्यों के लिए अगस्त माह में 11362 यात्रियों से 4675565 रुपए जुर्माने के रुप में वसूले गए । मण्ड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में रेलवे राजस्व प्राप्त करने, कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क लगाने के नियम की पालना करने, रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने व बिना बुक कराए निर्धारित मात्रा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने आदि के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ मण्ड़ल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल ने बताया कि जोधपुर मण्डल पर अगस्त माह में बिना टिकट व अनाधिकृत यात्रा के 9856 मामलों में 2012053 रुपए किराया राशि तथा 2494542 रुपए सहित कुल 4506595 रुपए वसूला गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार 1293 यात्रियों को बिना मास्क पाए जाने पर उनसे 143100 रुपए वसूले गए। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि इसके अलावा 185 यात्रियों से गंदगी फैलाने, 27 यात्रियों से प्रतिबन्धित क्षेत्र में धूम्रपान करने तथा एक यात्री से निर्धारित मात्रा से अधिक सामान ले जाने के लिये 25870 रुपए जुर्माना वसूला गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jNVWTN
0 comments:
Post a Comment