RAILWAY---यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगा शुद्ध-सस्ता पेयजल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर सस्ते, शद्ध व ठण्डे पेयजल की सुविधा मिलेगी। जोधपुर रेल मण्डल के 8 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की पेयजल सुविधा के लिए वाटर वैन्डिंग मशीन लगाई जाएगी। प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार यह मशीनें जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, पाली मारवाड़, जैसलमेर, मकराना, बालोतरा व मेड़ता रोड रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाएंगी। इससे रेलवे को करीब 60 लाख रुपए की आय होगी। मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार वाणिज्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशनों पर वॉटर वैंडिग मशीन लगाने के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे, जिस पर रेलवे को प्रस्ताव मिले है।

--

यह रहेगी दरें

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल ने बताया कि वाटर वैंडिंग मशीन पर यात्रियों को स्वयं की बोतल या कंटेनर लाने पर

पानी की मात्रा-- दाम

- 300 मिली -- 2 रुपए

- 500 मिली -- 3 रुपए

- 1 लीटर -- 5 रुपए

- 2 लीटर -- 8 रुपए

- 5 लीटर-- 20 रुपए

--

बोतल-कंटेनर के देने होंगे अतिरक्त रुपए

- आधा लीटर बोतल के 2 रुपए

- 1 लीटर बोतल के 3 रुपए

- 2 लीटर बोतल के 4 रुपए

- 5 लीटर कंटेनर के 5 रुपए

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XZ1Vwy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment