जोधपुर।
राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो सतीश के गर्ग ने गुरुवार को पशु विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण कर केन्द्र की ओर से पशुपालकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रसार कार्यक्रमों की जानकारी ली। कुलपति प्रो गर्ग ने प्रगतिशील पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन समय की आवश्यकता है और पशुपालक इसे अपनाकर अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते है। विश्वविद्यालय पशुपालन की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों को गांव, ढ़ाणी में अन्तिम छोर पर बैठे पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। राजुवास बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो राजेशकुमार धुडिय़ा ने केन्द्र की ओर से संचालित पशुपालक सलाहकारी सेवाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, रोग निदान सेवाएं आदि गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ आनन्द राज पुरोहित सहित अनेक पशु चिकित्सक, पशुपालक उपस्थित थे। केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ बीएस सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के टीचिंग एसोसिएट डॉ अमित कुमार चोटिया व डॉ मनीष सोनगरा ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BgI4Hk
0 comments:
Post a Comment