जोधपुर।
यात्रियों को अब शुद्ध व ताजा खाना मिलेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर फास्ट फूड युनिट शुरू की गई है। जिसका मंगलवार को मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने उद्घाटन किया। पाण्डेय ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर फ ास्ट फू ड यूनिट की आवश्यकता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यात्रियों को उच्च गुणवता के शुद्ध खाद्य पदार्थ उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने यूनिट संचालको को कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करने तथा यात्रियों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्टेशन पर वर्तमान में फ ास्ट फू ड युनिट की आवश्यकता काफ ी समय से महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए शाकाहारी फ ास्ट फू ड युनिट शुरू की गई है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया ियुनिट पर यात्रियों को चाय, स्नेक्स, फ ास्ट फू ड व काम्बो मील उपलब्ध होगा। इसके अलावा यात्रियों को पैक्ड थाली, शेक, आईसक्रीम व रुचि अनुसार अन्य खाद्य निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TRLHUh
0 comments:
Post a Comment