गांवों के भीतर तक गश्त हो, अस्पताल में जाब्ता लगाया जाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
राजस्थान पत्रिका की ओर से चल रहे पुलिस-पब्लिक जन संवाद कार्यक्रम के तहत पुलिस स्टेशन बनाड़ के युवा वर्ग ने रात्रिगश्त बढ़ाने के साथ ही मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम की आवश्यकता जताई। युवाओं ने पुलिस व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया, लेकिन गांवों के अंदर तक गश्त करने की जरूरत व्यक्त की। ताकि वारदातें रूकें और लोग सुकून से रह सकें। वहीं, तस्करों व बदमाशों पर और अधिक कार्रवाई की मांग की गई।
थानाधिकारी सीताराम खोजा का कहना है कि रात्रि गश्त समुचित तरीके से की जाती है। बदमाशों व लुटेरों के खिलाफ लगातार कार्रवाइयां भी की गईं हैं। भविष्य में और अधिक बेहतर का प्रयास किया जाएगा।
--------------------------------------------------------------
'बनाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन चार सौ मरीज आते हैं। माह में दो सौ से अधिक प्रसव होते हैं। एेसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह व रात को कम से कम एक कांस्टेबल तैनात किया जाए। ताकि केन्द्र में आने वाली महिलाएं व युवतियां सुरक्षित महसूस कर सके।Ó
राजेन्द्र छबरवाल, बनाड़।
--------------------------------------
'पुलिस को गांव के अंदर तक समय-समय पर रात्रि गश्त करनी चाहिए। इससे चोरियों पर लगाम लगेगी और बदमाश भी पकड़े जा सकेंगे। तस्करी करने वाले भी अंदर नहीं घुस पाएंगे। एेसे में गांवों में भी रात्रि गश्त की जाए।Ó
गिरधारीलाल मेघवाल, वार्ड पंच।
------------------------------------
'बनाड़ थानाधिकारी व पुलिसकर्मियों का आमजन के प्रति काफी अच्छा व्यवहार है। गांव की समस्याओं का आराम से सुनते व समझते हैं। साथ ही समाधान भी करते हैं। पुलिस को यही व्यवहार भविष्य में भी बनाए रखना चाहिए। गश्त और बढ़ाई जानी चाहिए।Ó
रमजान खां, वार्ड पंच, बनाड़।
-------------------------------------
'अपराधियों को गांव से दूर रखने के लिए गांवों में पुलिस को अभियान चलाना चाहिए। ताकि जनता जागरूक हो सके और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों से गांव के युवाओं की मिलीभगत नहीं हो। गांव-गांव व ढाणी-ढाणी कानून व सुरक्षा के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जाना चाहिए।Ó
गिरधारीलाल प्रजापत, एडवोकेट।
---------------------------------------
'क्षेत्र में पुलिस काफी सक्रिय है और सराहनीय कार्य कर रही है। थानाधिकारी सीताराम खोजा व टीम काफी बेहतर रेस्पांस दे रहे हैं। पुलिस को और बेहतर तरीके से कार्य करना चाहिए। ताकि जनता में विश्वास व अपराधियों में भय हो सके।Ó
चौथाराम तांडी, सरपंच प्रतिनिधि बनाड़।
------------------------------------------
'महिलाओं को और अधिक सुरक्षा की जरूरत है। शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर आम नागरिक की तुरंत सुनवाई होनी चाहिए। बनाड़ थाना पुलिस से आमजन को और बेहतर कार्य करने की अपेक्षाएं हैं। ताकि लूटपाट व अन्य अपराध पर अंकुश लग सके।Ó
धर्माराम थाकण, बनाड़।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3imVR8Y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment