वृद्ध पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने भगत की कोठी स्थित मकान में घुसकर वृद्ध पर जानलेवा हमला करने व इंटरनेट कॉलिंग से धमकियां देने के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि भगत की कोठी निवासी आशाराम पर गत 30 जून को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया गया था। साथ ही इंटरनेट कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी गईं थी। इस संबंध में तलाश के बाद पाली जिले में शिवपुरा थानान्तर्गत बीजपुर निवासी कलीम खां उर्फ भीमासेन भाणु पुत्र रहीम खां को गिरफ्तार किया गया। वारदात में शामिल अन्य की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

जुआ खेलते महिला सहित तीन गिरफ्तार
देवनगर थाना पुलिस ने रविवार को मसूरिया की यूआइटी कॉलोनी स्थित मकान में दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते एक महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि यूआइटी कॉलोनी में दबिश देकर जुआ खेलने के आरोप में शास्त्रीनगर निवासी विकास पुत्र कल्याणसिंह, रातानाडा निवासी ललिता पत्नी पृथ्वी सिंह व यूआइटी कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पुत्र अमरसिंह को गिरफ्तार कर 13300 रुपए जब्त किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/383Sv4x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment