जोधपुर.
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख चोरों ने भैंसेर चावंडियाली में फार्म हाउस, कबीर नगर में सूने मकान व खेमे का कुआ के पास सुभाष नगर मोड़ स्थित किराणा दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और रुपए चुरा लिए।
मथानिया थाना पुलिस ने बताया कि भैंसेर चावंडियाली में बीके अरोड़ा का अरोड़ा कृषि फार्म है। गत 4 अगस्त को बीके अरोड़ा किसी कार्य से दिल्ली गए थे। वो 20 अगस्त को वो फार्म हाउस लौटे। कमरे में अलमारी में लॉक के पास लकड़ी टूटी हुई थी। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए गायब थे।
इसी प्रकार, सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर निवासी शाहरूख खां पुत्र मोहम्मद यासीन की पत्नी गत 13 अगस्त को पीहर गई थी। शाहरूख व उसकी मां किसी काम से बाहर चले गए थे। 15 अगस्त को अलमारी चेक करने पर दो तोला सोने का कूंदा, एक तोला सोने की चिक, चांदी के पायल, बच्चों के दो गुल्लक व पत्नी का आधार कार्ड गायब मिला। उसी दिन मकान के सामने पाइप लाइन की खुदाई भी चल रही थी।
दुकान के ताले तोड़ दो जनों ने सामान चुराया
श्याम नगर निवासी कपिल पुत्र लूम्बाराम पटेल की शास्त्रीनगर थानान्तर्गत सुभाष नगर मोड़ पर शिव शक्ति किराणा स्टोर नामक दुकान है। गत 20 अगस्त की रात चोरों ने ताले तोड़े और करीब तीस हजार रुपए का सामान चुरा लिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी मोड़ दिए, लेकिन तब तक कैमरों में दो युवकों के चेहरे कैद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B1ITnl
0 comments:
Post a Comment