जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत नागौरी बेरा में रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के इंजन से कटकर जान दे दी। वहीं, मघजी की घाटी स्थित मकान में एक महिला ने चुन्नी से फंदा लगा लिया।
पुलिस के अनुसार मूलत: नागौर में बुड़ी बसवानी हाल मण्डोर में नयापुरा निवासी मांगीलाल नायक (40) रात को मकान में सोए थे। सुबह परिजन उठे तो उन्हें घर में नहीं पाया। इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया। इस बीच, नागौरी बेरा में रेलवे फाटक पर मांगीलाल का शव मिला। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर घरवालों को पता लगा। मृतक के पुत्र सुरेश की तरफ से मर्ग दर्ज कर एएसआइ सवाईसिंह ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
पुलिस का कहना है कि मृतक रात को घर में सोया था। फिर वह घर से निकला और नागौरी बेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर जान दी है। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।
.......................
पति काम पर गया, पीछे पत्नी फंदे पर लटकी
पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर में सिंगड़ हाल मघजी की घाटी निवासी जेठी कंवर (32) पत्नी सुखसिंह ने चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया। पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल से जांच कराई गई। तत्पश्चात शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतका के पति सुखसिंह की तरफ से मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चार बच्चे हैं। दो साथ रहते हैं और दो ननिहाल में हैं। भाई पास ही रहता है। पति गाडिय़ों में पत्थर भरने का काम करता है। उसके काम पर निकलने के बाद महिला ने फंदा लगाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m2WI0M
0 comments:
Post a Comment