बहनोई डूबने लगा तो रिश्तेदार भागा, पत्थर में फंसने पर गोताखोरों ने निकाला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शराब पीने के बाद नहाने के लिए तीन रिश्तेदार शुक्रवार को कायलाना झील में उतरे, लेकिन बहनोई गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और पत्थरों में फंसकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। यह देख ***** व एक रिश्तेदार घबराकर भाग गए। बाद में गोताखोरों ने बहनोई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार मूलत: अजमेर हाल पाल रोड नरपत नगर निवासी साला-बहनोई व एक अन्य रिश्तेदार दोपहर में घूमने के लिए कायलाना झील गए, जहां झील के किनारे तीनों ने शराब पी। फिर तीनों नहाने के लिए झील में उतरे। इस दौरान बहनोई गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो बहनोई व अन्य रिश्तेदार घबरा गए और बाहर निकल आए। तभी बहनोई पानी के बीच पत्थरों में फंस गया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा।

स्थानीय गोताखोर भरत चौधरी, अशोक सिंह व सुनील झील में कूदे और पत्थरों में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजीव गांधी नगर थाने की चेतक प्रभारी एएसआइ गणपतसिंह मौके पर आए और मामले की जानकारी ली। एमवी एक्ट में इनकी मोटरसाइकिल का चालान बनाया गया। साथ ही तीनों को थाने में ले जाकर सुपुर्द कर दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VXSigK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment