स्वाधीनता दौड़ में दौड़ें शहरवासी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिला मुक्केबाजी संघ, जिला वुशु संघ, जिला रोलर स्केटिंग संघ व जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्वाधीनता दौड़ में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

भाटी चौराहे से शहीद स्मारक तक हुई दौड़ में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार, सहायक महाप्रबंधक नीरज कुमार, मुख्य प्रबंधक कुलदीप सांखला सहित विभिन्न खेलों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सांखला के अनुसार कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूनमसिंह शेखावत, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी, जिला पेंसिक सिलाट के सचिव हेमंत शर्मा, जिला रोलर स्केटिंग के सचिव संजय टाक, स्केटिंग कोच हिमांशु सांखला, जोधपुर ब्लड डोनर के नवनीत सिंह ने भागीदारी निभाई। संचालन गौरव सांखला ने किया।

हॉर्स राइडिंग सफारी
जोधपुर।राइडर्स इंडिया की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिंगल हॉर्स राइडिंग सफ ारी का आयोजन कर जश्न ए आजादी मनाया गया। स्टार हॉर्स राइडर साईमा सैयद ने नुक री घोड़ी नीलू पर सवार होकर करीब 25 किलोमीटर राइडिंग की। सैयद ने अकेले गंगाना गांव से यह जश्ने आजादी सफ ारी शुरू की, जो झंवर, डोली, बोरानाडा, भाकरी वाला गांव, बुझावड़ होते हुए गंगाना गांव पहुंच कर सम्पन्न हुई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37IX9Vp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment