दो लाख रुपए में शादी की, आठ दिन बाद जेवर व नगदी लेकर भाग गई बहू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत थबूकड़ा गांव में एक युवक ने 2.10 लाख रुपए देकर महाराष्ट्र के ठाणे की एक युवती से शादी की और आठवें दिन युवती सोने-चांदी के आभूषण व 42 हजार रुपए लेकर गायब हो गई। तलाश के बाद पीडि़त थाने पहुंचा और युवती व शादी कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार थबूकड़ा रावों का बास निवासी भोमाराम पुत्र हजारीराम सोनी की रिपोर्ट पर बांवरला निवासी विक्रमदास, पाली निवासी पदमा पत्नी भरत शर्मा, पप्पुसिंह उर्फ पप्पसा, बिलाड़ा निवासी गुलजार व करण जैन और ठाणे निवासी रेणुका पुत्री ज्ञानेश्वर पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
आरोप है कि विक्रमदास ने उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाया था। फिर उसने पदमा, पप्पुसिंह, गुलजार व करण से मिलाया। जिन्होंने 2.10 लाख रुपए ठाणे की युवती से शादी कराने की बात कही। गत 4 अगस्त को भोमाराम ने उन्हें 2.10 लाख रुपए दे दिए। उसी दिन आरोपी उसे लेकर कोर्ट परिसर गए, जहां उसे रेणुका पुत्री ज्ञानेश्वर पटेल से मिलाया। रातानाडा गणेश मंदिर में उसकी शादी रेणुका से कराई थी। कोर्ट परिसर में इकरारनामा तैयार कराया गया था।

शादी के बाद रेणुका को लेकर भोमाराम घर आ गया। सात-आठ दिन साथ रहने के बाद 12 अगस्त की रात एक बजे रेणुका गायब हो गई। उसे घर में न पाकर भोमाराम ने अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व 42 हजार रुपए गायब थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iPJrX6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment