वृद्धा के पांव छूकर चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने एयरफोर्स के गोल्फ कोर्स क्षेत्र में चबूतरे पर बैठी वृद्ध महिला के पांव छूकर सोने की चेन लूटने के मामले में सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस के अनुसार गोल्फ कोर्स क्षेत्र निवासी शारदादेवी गत 9 अगस्त की देर शाम घूमने के लिए घर से पैदल निकली थी। तीन सौ मीटर दूर जाकर वह एक चबूतरे पर बैठ गईं थी, जहां एक युवक आया और वृद्धा के पांव छूकर नाम पूछने लगा। वृद्धा के कारण पूछते ही युवक ने गले में झपट्टा मार सोने की चेन लूट ली थी। वह बाइक पर अपने साथी के साथ भाग गया था। पुलिस ने हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू की। थानाधिकारी लीलाराम के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की और मदेरणा कॉलोनी में भदवासिया स्कूल के पीछे निवासी अजीतसिंह पुत्र हरिसिंह जाट व महावीर पुत्र ढगलाराम रैगर को गिरफ्तार किया।
साथ ही वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। किशोर न्यायालय में पेश करने पर बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया। आरोपियों से सोने की चेन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g4q8HJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment