जोधपुर-उदयपुर से कन्नी काट रहे मानसूनी मेघ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश में मानसून का प्रवेश दो महीने पहले 18 जून को उदयपुर संभाग के जरिए हुआ और अगले ही दिन इसने जोधपुर संभाग के बाड़मेर को भिगो दिया, लेकिन अब ये दोनों संभाग बारिश को बुरी तरह से तरस गए हैं। दोनों ही संभागों में अकाल के हालात बन रहे हैं। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश वाला सिरोही का माउंट आबू भी इस साल मानसूनी मेघों की बाट जोह रहा है। हालत यह है कि प्रदेश में सबसे कम बारिश सिरोही में हुई है। करीब 600 मिलीमीटर की जगह महज 225 मिमी पानी बरसा है। करीब 63 प्रतिशत कम बारिश से पहाड़ों पर झरने बंद पड़े हैं। उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में नदियों की चाल भी धीमी हो गई है।
मानसून की बेरुखी से समूचे प्रदेश में औसत बारिश का आंकड़ा सामान्य से तीन प्रतिशत नीचे आ गया है। प्रदेश के 17 जिलों में कम बारिश है। सर्वाधिक सूखा पश्चिमी राजस्थान में है, जहां दस में से आठ जिले बारिश को तरस रहे हैं। कोटा, जयपुर व अजमेर संभाग में अच्छी बारिश हुई है।

...........................................

प्रदेश में 1 जून से 18 अगस्त तक बारिश
स्थान -------- बारिश हुई ---सामान्य बारिश---उतार-चढ़ाव (प्रतिशत में)
राजस्थान ------ 289.3 -----298.0 ------- (-3)
पूर्वी राजस्थान ------ 454.8 ---- 425.8 ----- (+7)
पश्चिमी राजस्थान --- 157.8 ----- 196.6 ----- (-20)
.......................................

समूचा मारवाड़ सूखा
जिला ---- बरसात---सामान्य बारिश---सामान्य से कितनी कम (प्रतिशत में)
सिरोही ------ 223.8 ---- 597.8 ---- (-63)
जालोर ----- 120.7----281.6 ---- (-57)
बाड़मेर ----- 82.3 ----184.3---- (-55)
श्रीगंगानगर -- 84.6 ---152.7 ---- (-45)
जोधपुर ----- 125.3--- 204.9 ---- (-39)
पाली ------ 216.6 ----323 ----- (-33)
(केवल जैसलमेर में 29 प्रतिशत अधिक बारिश है लेकिन वहां एक जून से 18 अगस्त तक औसत बारिश ही केवल 123.4 मिमी है।)
............................

उदयपुर संभाग भी तरसा
जिला ---- बरसात हुई---सामान्य बारिश---सामान्य से कितनी कम (प्रतिशत में)
उदयपुर------ 215 ---- 409.1 ---- (-47)
डूंगरपुर----- 241.8----438 ---- (-45)
बांसवाड़ा --- 402.7 ----578.7---- (-30)
राजसमंद ----- 235--- 360.1---- (-35)
चितौडगढ़़ ----- 412.3--- 482.9 ---- (-15)
............................................

सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले
- 79 फीसदी अधिक बारिश बारां में
- 74 फीसदी अधिक बारिश सवाई माधोपुर में
- 66 फीसदी अधिक बारिश कोटा में
- 61 फीसदी अधिक बारिश बूंदी में
- 50 फीसदी अधिक बारिश झालावाड़ में
- 30 फीसदी अधिक बारिश टोंक में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j3JJd3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment