अनुपयोगी सामान दान कर बन सकते हैं डोनेट फोर स्माइल अभियान में सहयोगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
ट्रेक ओन ड्रीम्स संस्था के एक साल पूरे होने पर डोनेट फोर स्माइल मुहिम शुरू की गई है। इसमें जोधपुरवासी अपनी ऐसी वस्तुएं जो अब उपयोग में नहीं आ रही उनको दान कर सकते हैं। ऐसे एकत्रित सामान जिसमें पुराने कपड़े, स्टेशनरी, खिलौने आदि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

संस्था के शैलेष भूरानी और वर्षा भाटी ने बताया कि रविवार सुबह तीन घंटे स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। जिसमें चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, चौखा और बनाड़ स्थित झुग्गी झोपडियों एकत्रित सामान वितरित किया जाएगा। इस मुहिम के लिए जोधपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने एक वीडियो बना कर सभी जोधपुरवासियों से मुहीम का हिस्सा बनने की अपील की है। खुशाली भुरट, तेजस खंडेलवाल, शेखर देथा, सुनंदा सुराणा, देव सोनी, निक्की गुर्जर, विनीता कौर, वैशाली अग्रवाल, कुशाल धनादिया ने सहयोग किया।

-----

शैक्षणिक व सांस्कृतिक संस्थाओं का होगा सम्मान

जोधपुर। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था मोनालिसा सोसाइटी की ओर से पिछले 32 वर्षों से प्रतिवर्ष शिक्षा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा और कला के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष ई.रमेश बिस्सा ने बताया कि दो संस्थाओं का चयन करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति को अधिकृत किया गया है। चयनित संस्थाओं का अगले माह सूचना केंद्र के ऑडिटोरियम में सम्मान किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sVc20x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment