जेल से परसा काका बाहर आ गए अब पापा भी आ जाएंगे, भावुक हुए विधायक विश्नोई के छलक पडे आंसू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. परसा काका बाहर आ गये और अब पापा भी बाहर आ जायेगें। यह कहते- कहते लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई भावुक हो गये तथा उनकी आंखों से आंसू फुड पडे तो पुरे पांडाल में सन्नाटा छा गया। फिर उन्होंने अपने आप को संभाला और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करना शुरू किया। यह तब हुआ जब गांवो की सरकार बनाने के लिए मंगलवार को पंचायत समिति धवा व केरू के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई के मुख्य आतिथ्य व कांग्रेस लूणी ब्लॉक के अध्यक्ष हनुमानसिंह राजपुरोहित व कांग्रेस मंडोर ब्लॉक के अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल की अध्यक्षता में पाल रोड पर स्थित एक निजी गार्डन में रखी गई थी। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलबल के साथ व जिन्दाबाद के नारों के साथ अपनी-अपनी दावेदारी ठोकी।

कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए बनाया गया पांडाल भी छोटा पडा गया लेकिन बैठक में महिलाओं की संख्या नगण्य के समान ही दिखी। मात्र दो तीन महिलाएं ही नजर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थको के साथ बारी-बारी से अपने-अपने वार्ड के लिए आवेदन जमा करवाया। इससे पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायतीराज के चुनावों में भी कांग्रेस को विजय बनाना हैं तथा एकजुट होकर चुनावी समर में उतरना है। कांग्रेस नेता परसराम विश्नोई, कांग्रेस लूणी ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सचिव श्रवण पटेल खुडाला, कांग्रेस नेता करणसिंह उचियारडा, सहकारी समिति के अध्यक्ष मोतीराम चौधरी, पूर्व प्रधान रूगाराम चौधरी, सलिम खां, महिला प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजयलक्ष्मी पटेल, भीमसिंह कडवड सहित अनेक नेताओं ने भी सम्बोधित कर अपने विचार रखकर कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने की बात कही।

धवा से 23 व केरू से 31 आवेदन
पंचायत समिति धवा क्षेत्र के पंचायतीराज चुनाव के लिए २३ कार्यकर्ताओं ने एवं पंचायत समिति केरू क्षेत्र से ३१ कार्यकर्ताओं ने आवेदन जमा करवाकर अपनी दावेदारी जताई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lUdbnS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment