जोधपुर।
राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूली खेलों के सुधार की दिशा में ध्यान देते हुए महत्वपूर्ण फैसला किया है। जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए भेजी जाने वाली टीमों के चयन व राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताओं के चुनी जाने वाली टीमों के खिलाडिय़ों का चयन योग्य प्रशिक्षक करेंगे। हाल ही में शिक्षा निदेशक राजस्थान बीकानेर सौरभ स्वामी ने एक आदेश जारी कर शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयी खेलों की राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में चयनकर्ता, निर्णायक कार्य व राष्ट्रीय प्रतियोगितार्थ चयन प्रशिक्षण कार्य के लिए खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत समस्त खेल प्रशिक्षकों, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों से संबंधित डाटा कम्प्यूटरीकृत करने के आदेश दिए है।
-
डाटा अपलोड करना जरुरी, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही
शिक्षा निदेशालय से जारी आदेशानुसार समस्त राजकीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों/ कार्यालयों में कार्यरत खेल प्रशिक्षकों, व्याख्याताओं व शारीरिक शिक्षकों को अपने खेल से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट पर कर्मचारी की आइडी व जन्मतिथि के माध्यम से प्रारूप को खोलकर 15 अगस्त तक आवश्यक रूप से अपलोड करनी होगी अन्यथा उक्त कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। डाटा एकत्र होने से विभाग को टीम चयन के लिए पैनल बनाने में सहुलितय रहेगी और योग्य शारीरिक शिक्षकों-प्रशिक्षक योग्य खिलाडियों की टीमें चुन पाएंगे। इससे परिणम अच्छे आएंगे व प्रदेश के स्कूली खेलों का स्तर भी सुधरेगा।
--
संबंधित खेल प्रशिक्षक ही चुनेगा टीम
डाटा कम्प्यूटरीकृत हो जाने से शारीरिक शिक्षक व उसके खेल से संबंधित पूरी जानकारी कम्प्यूटरीकृत हो जाएगी। इससे राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के लिए संबंधित खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक ही खिलाडिय़ों का चयन करेंगे। अब तक प्रदेशभर में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अन्य खेलों के प्रशिक्षकों को टीम चयन के लिए नियुक्त कर दिया जाता था, भले उनको उक्त खेल की जानकारी नहीं हो। इससे सही टीम चयन नहीं हो पाता था व योग्य खिलाड़ी टीम चयन से वंचित रह जाते थे।
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VQKkGj
0 comments:
Post a Comment