जयकुमार भाटी/जोधपुर. शहर की एक महिला होमगार्ड पिछले चार वर्षो से स्वतंत्रता दिवस की जिला स्तरीय परेड में हिस्सा लेती आ रही हैं। महिला होमगार्ड प्रिया गहलोत ने बताया कि इस वर्ष आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस पर वे पांचवी बार जिला स्तरीय परेड में हिस्सा लेगी।
वे इससे पूर्व कोरोना काल में एमडीएम अस्पताल के मातृ एवं शिशु केन्द्र स्थित कोविड सेंटर में भी अपना फर्ज निभा चुकी हैं। प्रिया ने बताया कि पति प्रमोद टाक व सास की प्रेरणा से 2 वर्ष की छोटी बच्ची होने के बावजूद कोराना काल में कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच रहकर कर्तव्य निष्ठा के साथ अस्पताल में लगातार होमगार्ड की ड्यूटी की। इस दौरान मानवता के नाते दो बार रक्तदान भी किया।
प्रिया ने बताया कि शुरू से खेलकूद में रुचि होने से एनसीसी-सी सर्टिफिकेट के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। वहीं फ्रंटलाइन महिला वॉरियर होने के नाते आगे भी देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहकर निष्ठा पूर्वक अपनी सेवाएं देना चाहती हूं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Klbzk
0 comments:
Post a Comment