राष्ट्रभक्ति की ऐसी दीवानगी- 10 वर्षो में 50 हजार लोगों के सीने पर लगा चुके तिरंगा बैज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयकुमार भाटी/जोधपुर. शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक पद से रिटायर्ड 69 वर्षीय तेजराजसिंह चौहान (जब्सा) पिछले दस वर्षो से पचास हजार से अधिक लोगों के सीने पर तिरंगा बैज लगा चुके हैं। इस बार 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भी उन्होंने पांच हजार लोगों के सीने पर बैज लगाए हैं। इसमें आम से खास तक शामिल है।

इनकी राष्ट्र के प्रति दीवानगी ऐसी हैं कि वे पिछले 10 वर्षो से साल में दो बार गणतंत्र दिवस व स्वतंत्र दिवस पर लोगों के सीने पर खुद के रुपए से तैयार करवाए गए बैज लगाते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की रिहर्सल के दौरान प्रवेश करने वाले हर एक कर्मचारी, अधिकारी व विद्यार्थी के सीने पर जब्सा ने बैज लगाए।

इससे पहले उन्होंने शिक्षा विभाग, अस्पताल, पुलिस चौकी, बैंक सहित विभिन्न विभागों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों के बैज लगाए। जब्सा को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाकर भाग लेने पर प्रशस्ति पत्र के साथ अवार्ड से भी नवाजा गया है। जब्सा का मानना हैं कि जिस तरह आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार होता है, उसी तरह राष्ट्रभक्ति का प्रचार-प्रसार भी जरूरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m2UNch
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment