जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी व चुनावी सीजन के मद्देनजर अब कोविड सैंपलिंग की कवायद तेज कर दी है। चिकित्सा विभाग ने बुधवार को 1364 सैंपल लिए और शून्य संक्रमित मिले। इसी के साथ रेलवे स्टेशन पर भी सैंपलिंग लेने का कार्य शुरू हो चुका है। हाल ही में दुबई व जम्मू कश्मीर से लौटे कुछ लोग संक्रमित निकले थे, अब अंदेशा हैं कि स्टेशन पर सैंपलिंग लेने से और भी कुछ केसेज सामने आ सकते हैं। सीएमएओ डॉ. बलवंत मंडा ने सैंपलिंग में सभी यात्रियों से सहयोग की अपील की है। अगस्त माह के 25 दिनों में 11 पॉजिटिव, 14 डिस्चार्ज व शून्य मौत रही हैं। इस साल 71214 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67470 और 12 सौ की मौत हुई हैं।
आज होगा वैक्सीनेशन
शहर में गुरुवार को कोविशिल्ड की प्रथम-द्वितीय डोज लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन एमडीएम, एम्स, एमजीएच, उम्मेद, महिलाबाग, मंडोर, प्रतापनगर व चौपासनी सैटेलाइट में होगा। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि बुधवार को 150 साइट्स पर वैक्सीनेशन चला। 23110 को प्रथम डोज और 10103 को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ygX6ey
0 comments:
Post a Comment