नए सिरे से नियुक्त करने पड़े रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) इंद्रजीत सिंह ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश में संशोधन किया है। पूर्व में नियुक्त कई अधिकारियों के पद स्थापन, स्थानांतरण, पदनाम परिवर्तन व सेवानिवृत्त हो जाने के कारण जारी संशोधित आदेश में विभिन्न पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नए अधिकारियों को लगाया गया है।

पंचायत समिति----रिटर्निग अधिकारी---सहायक रिटर्निंग अधिकारी
मंडोर---अपूर्वा परवाल----विशनाराम देवड़ा
केरू---सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित---रमेश कुमार माली
लूणी---गोपाल परिहार---नारायणलाल सुथार
धवा---नीरज मिश्रा---रवि शेखर
बिलाड़ा---भवानीसिंह---ताराचंद प्रजापत
पीपाड़ शहर---दूदाराम---हनुमान प्रसाद बैरवा
भोपालगढ़---हवाईसिंह यादव---मनोहरसिंह
बावड़ी---सुमित्रा पारीक---धन्नाराम गोदारा
तिंवरी---राकेश शर्मा---आदित्या
ओसियां---रतनलाल रैगर---डालाराम पंवार
बापिणी---हाकम खां---विरेंद्रसिंह
लोहावट---मनोज कुमार मीणा---मनीषा बेरवाल
बाप---हरिसिंह---हुक्मीचंद
फलोदी---डॉ. अर्चना व्यास---शक्ति सिंह
देचू---श्रवणसिंह राजावत---रानी गिदवानी
सेखाला---राजेंद्रसिंह चांदावत---दिलीप कुमार दोसी
शेरगढ़---पुष्पाकंवर सिसोदिया---सुमन राठौड़
बालेसर---मनोज खेमादा---प्रीति चौहान
आऊ---शैलेंद्रसिंह---बाबूलाल
घंटियाली---प्रतिज्ञा सोनी---रमजान
चामू---विवेक व्यास---ताराचंद वेंकट

ये अधिकारी लेंगे जिला परिषद चुनाव के नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों के सहयोग के लिए तीन सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाए हैं। आदेश के अनुसार एडीएम (द्वितीय) मुकेश कुमार कलाल निर्वाचन क्षेत्र 1 से 12, एडीएम (भूमि रूपांतरण) राधेश्याम डेलू निर्वाचन क्षेत्र 13 से 24 तथा एडीएम (शहर प्रथम) रामचंद्र निर्वाचन क्षेत्र 25 से 37 तक के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। संबंधित वार्डों के नामांकन इनके कार्यालयों में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया भी सहायक रिटर्निंग अधिकारी पूरी करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jGcjAv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment