कांग्रेस-भाजपा की पंचायत चुनाव पर चर्चा के लिए बैठकें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों ही दलों की सोमवार को होने वाली बैठकों में चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस की बैठक में चुनाव लडऩे के इच्छुक नेता-कार्यकर्ता दावेदारी भी पेश कर सकेंगे। पंचायत के ये अहम चुनाव महीने के आखिर में तीन चरणों में होंगे। हालांकि इस बार जिला प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में कई नेता अपने परिवार से जुड़ी महिलाओं को चुनाव लड़वाने की जुगत में नजर आ रहे हैं।

जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार सुबह ११ बजे डाली बाई मन्दिर चौराहा के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के सामने स्थित एक रिसोर्ट में होगी। देहात जिलाध्यक्ष व बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में एआईसीसी के सदस्य वैभव गहलोत, जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी, संगठन प्रभारी व विधायक रामलाल जाट व सह प्रभारी विधायक प्रशांत बैरवा भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व सांसद, विधायक प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य देहात जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व अन्य कांग्रेसजन शामिल होंगे। जिला महामंत्री नेमाराम बैरा के अनुसार बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही चुनाव लडऩे के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन भी लिए जाएंगे।


देवनानी भाजपा के चुनाव प्रभारी
पंचायत चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए हैं। पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी जोधपुर जिले के लिए पंचायत चुनाव प्रभारी होंगे, जबकि जालोर के विधायक जोगेश्वर गर्ग व माधोराम चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। ये तीनों नेता सोमवार दोपहर एक बजे पावटा स्थित मीरा गार्डन में आयोजित बैठक में चुनावी रणनीति पर स्थानीय नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक रमेश विश्रोई के अनुसार जिलाध्यक्ष (देहात दक्षिण) जगराम विश्रोई की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जोधपुर संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, सांसद पीपी चौधरी, विधायक पब्बाराम विश्रोई, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा व देहात जिलाध्यक्ष (उत्तर) मनोहर पालीवाल भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ,पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पूर्व जिला प्रमुख व पूर्व प्रधान भी शिरकत करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AohVGb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment