स्वाधीनता दौड़ में दौड़ें शहरवासी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिला मुक्केबाजी संघ, जिला वुशु संघ, जिला रोलर स्केटिंग संघ व जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्वाधीनता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सांखला ने बताया कि विभिन्न खेल संगठनों की ओर से भाटी चौराहे से शहीद स्मारक तक स्वाधीनता दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक जोधपुर के उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार, सहायक महाप्रबंधक नीरज कुमार, मुख्य प्रबंधक कुलदीप सांखला एसएमई शाखा सहित विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। बैंक के उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा और खिलाड़ी हमारे देश की शान है और जिस प्रकार से खिलाडिय़ों ने ओलंपिक में पदक जीतकर देश की शान को बढ़ाया है, उसी प्रकार सभी संघर्ष करें मेहनत करें खेल संगठनों की ओर से जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूनमसिंह शेखावत, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी, जिला पेंसिक सिलाट के सचिव हेमंत शर्मा, जिला रोलर स्केटिंग के सचिव संजय टाक, स्केटिंग कोच हिमांशु सांखला, जोधपुर ब्लड डोनर के नवनीत सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गौरव सांखला ने किया।
----
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हॉर्स राइडिंग सफारी
जोधपुर।
राइडर्स इंडिया की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिंगल हॉर्स राइडिंग सफ ारी का आयोजन कर जश्न ए आजादी मनाया गया और खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। स्टार हॉर्स राइडर साईमा सैयद ने नुक री घोड़ी नीलू पर सवार हो कर करीब 25 किलोमीटर राइडिंग की। सैयद ने अकेले गंगाना गांव से यह जश्ने आजादी सफ ारी शुरू की, जो झंवर, डोली, बोरानाडा, भाकरी वाला गांव, बुझावड़ होते हुए गंगाना गांव पहुंच कर सम्पन्न हुई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m5oYjc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment