आस्था के ज्वार संग पर्यटन का चढ़ा ग्राफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. देश के विभिन्न क्षेत्रों से रामदेवरा में शीश नवाने के लिए जोधपुर पहुंचने वाले जातरुओं में मेहरानगढ़ सर्वाधिक पसंदीदा स्थल बन गया है। मेहरानगढ़ में भारतीय दर्शक से लिए शुल्क की तुलना में जातरुओं को पचास प्रतिशत रियायत भी दी जा रही है। ऐसे में आस्था के ज्वार के साथ पर्यटन का ग्राफ भी ऊपर चढ़ रहा है।

जन-जन के आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में भादवे सुदी बीज (8 सितम्बर ) को रामदेवरा में शीश नवाने के लिए गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से जातरू प्रतिदिन विभिन्न माध्यमों से जोधपुर पहुंचने वाले देशी पर्यटक जातरु जोधपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर भी पहुंच रहे है। मेहरानगढ़, माचिया जैविक उद्यान व मंडोर इनमें प्रमुख है।

वन्यजीव देखने के प्रति भी क्रेज
जातरुओं में वन्यजीव देखने के प्रति भी जबरदस्त क्रेज रहा है। पिछले साल कोविड के कारण देशी पर्यटकों की संख्या नगण्य रही थी लेकिन इस बार माचिया जैविक उद्यान में जातरुओं के पहुंचने राजस्व में लगातार बढोतरी हो रही है।

मात्र 25 दिनों में 4 हजार दर्शक बढ़े

कायलाना के पास स्थित माचिया जैविक उद्यान में पिछले माह जुलाई में कुल 33 हजार 287 पर्यटक पहुंचने से 10 लाख 58 हजार 739 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था लेकिन 1 अगस्त से 25 अगस्त तक 37 हजार 426 कुल दर्शक पहुंचने से करीब 11 लाख 91 हजार 872 रुपए की आय हुई है। इसका कारण जातरुओं की संख्या लगातार बढऩा है। उपवन संरक्षक वन्यजीव विजय बोराणा ने बताया कि माचिया में फेस्टिव सीजन, रविवारीय अवकाश अथवा बारिश होने पर दर्शक संख्या में बढ़ोतरी होती है लेकिन इन दिनों जोधपुर आ रहे जातरुओं के कारण माचिया जैविक उद्यान में रौनक बढ़ी है।

17 हजार जातरुओं ने देखा मेहरानगढ
देश विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बाबा के जातरुओं को भी काफी भा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र पिछले 13 दिनों में 17 हजार 192 जातरू मेहरागनढ़ को निहारने पहुंचे है। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि जातरुओं से मात्र आधा शुल्क ही लिया जा रहा है।

13 दिन में 6 गुणा बढ़ गए पर्यटक

12 अगस्त -654

13 अगस्त -1147
14 अगस्त -1220

15 अगस्त -1053
16 अगस्त -1140

17 अगस्त -953
18 अगस्त -932

19 अगस्त -1125
20 अगस्त -1047

21 अगस्त -548
22 अगस्त -709

23 अगस्त -731
24 अगस्त -2174

25 अगस्त -3759



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yhizDT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment