दो मकानों में सेंध लगा चोरों ने उड़ाई 4 लाख की नगदी व आभूषण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/आगोलाई.
जिले के बालेसर थानान्तर्गत आगोलाई कस्बे के दो मकानों में बुधवार मध्यरात्रि चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपए व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। वारदात के दौरान घरवाले आंगन में सो रहे थे।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगोलाई निवासी मालाराम पुत्र बींजाराम मेघवाल और लीलाराम पुत्र खींयाराम मेघवाल के मकानों में वारदात हुई। मालाराम का परिवार रात को आंगन में सोया था। सभी गुरुवार सुबह उठे तो लोहे की टंकी और उसमें रखे कपड़े व अन्य कीमती सामान गायब था। टंकी में चार लाख रुपए, दो तोला सोना व तीस तोला चांदी के आभूषण भी थे। आस-पास तलाश करने पर घर से सौ मीटर दूरी पर खाली भूखण्ड में टंकी व कपड़े मिल गए, लेकिन रुपए व आभूषण नहीं मिले।

इसी तरह लीलाराम पुत्र खींयाराम मेघवाल अपने परिवार सहित एक मात्र टिन शेड से बने पड़वे के आगे आंगन में सोया था। मध्यरात्रि चोरों ने पड़वे का दरवाजा खोल लोहे के बक्से व अटैची में रखे करीब २५ हजार रुपए, एक तोले से अधिक सोने व 25 तोला चांदी के आभूषण ले गए। बक्सा व अटैची गांव के पास स्थित बीएड कॉलेज भवन के पीछे लावारिस हालत में मिले। उनमें रखा सामान गायब था। मौके पर पहुंचे बालेसर थानाधिकारी समरवीरसिंह ने मौके से साक्ष्य जुटाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jmUhV3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment