कार ने पैदल जातरुओं को कुचला, दो की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के भोजासर थानान्तर्गत आऊ गांव में एक खेत के पास बुधवार तड़के तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार ने जातरुओं को कुचल दिया। जिससे दो जातरुओं की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार नागौर से जातरुओं का एक जत्था रामदेवरा में बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन करने जा रहा था। आऊ में गोरछिया बेरा के पास तड़के पांच बजे चाडी की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने जातरुओं को कुचल दिया। सामने से आए वाहन को देख चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे जातरुओं को चपेट में ले लिया। कार की चपेट से सीकर में बोदलासी निवासी शिवपाल पुत्र दूदाराम मेघवाल व नागौर जिले के डीडवाना में ललासरी निवासी रामचन्द्र जांगिड पुत्र हीराराम सुथार गंभीर घायल हो गए। जत्थे में शामिल अन्य जातरुओं ने आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें आऊ के सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों की मृत्यु हो गई। भोजासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया। रामदेवरा जा रहे पैदल जत्थे में आठ-दस जातरु शामिल थे। पुलिस ने कार जब्त की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xG0fEh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment