जोधपुर. पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव के नवासे हजरत इमाम हसन-हुसैन सहित करबला के शहीदोंं की याद में मातमी पर्व मोहर्रम शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न 22 जगहों पर आस्था के प्रतीक ताजिए स्थलों पर गुरुवार को शाम-ए-गरीबां का आयोजन होगा। शाम-ए-गरीबां को कत्ल की रात भी कहा जाता है। शुक्रवार को पूरा दिन मोहर्रम का खास दिन रहेगा, जिसमें 22 जगहों पर कोविड गाइडलाइन पालना के साथ धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
इमाम हसन हुसैन व करबला के तमाम शहीदों की याद में छबील, हलीम आदि वितरित की जाएगी। मोहर्रम एकता कमेटी के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष ने बताया कि शहर के मुस्लिम बहुल 22 क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर मोहर्रम जिला प्रशासन की कोविड गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा। कमेटी के जिला प्रवक्ता नदीम बक्ष ने बताया कि सभी मोहर्रम लाइसेंसदारों की ओर से राज्य सरकार की आदेशानुसार कोविड गाइडलाइन पालना की जा रही है। मेहंदी की रस्म के साथ बुधवार को मोहर्रम पर्व की शुरुआत के बाद परम्परागत धार्मिक रस्मों के अनुसार ही मोहर्रम का समापन किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j0zGFI
0 comments:
Post a Comment