जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत जाजीवाल गहलोता में सगाई तोड़ युवती की शादी दूसरे युवक से करने पर समाज के पंचों के युवक व युवती के परिजन पर 8-8 लाख रुपए आर्थिक दण्ड लगा दिया। दण्ड न भरने पर समाज से बहिष्कृत भी किया। पीडि़त युवती ने करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार जाजीवाल गहलोता निवासी पूजा पुत्री नारायणराम पटेल ने खींयाराम, भूराराम, बुद्धाराम, भंवराराम व बींजारमा आदि के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दस साल पहले पूजा की सगाई रलावास निवासी अभिमन्यु से की गई थी, लेकिन युवक की वजह से परिजन ने सगाई तोड़ दी थी। छह माह पहले युवती की शादी गांव के ही सुनील पुत्र आसुराम से की गई थी। दो माह पहले लोरड़ी पण्डितजी, रलावास, जाजीवाल गहलोता के समाज के पंच एकत्रित हुए और सुनील व युवती के पिता पर आठ-आठ लाख रुपए का अर्थ दण्ड लगा दिया। दण्ड न भरने की स्थिति में समाज से बेदखल कर दिया गया। इस बीच, मंगलवार को सुनील के पिता आसुराम को समाज के पंचों ने लोरड़ी पण्डितजी बुलाया, जहां उसे आठ-आठ लाख रुपए अर्थ दण्ड न भरने पर बीस-बीस लाख रुपए भरने के लिए धमकाया। दण्ड भरने से मना करने पर आसुराम से मारपीट की गई। इसका पता लगने पर परिजन उलाहना देने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jd37o5
0 comments:
Post a Comment