जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत सेक्टर 12 स्थित दुकानदार के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 4.50 लाख रुपए व स्टील के डिब्बे में रखे लाखों के आभूषण चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार चौहाबो सेक्टर 12 निवासी दुकानदार हरीश पुत्र राजू आसुदासानी रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के लिए गत 18 अगस्त को परिवार सहित जयपुर गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। जयपुर से सभी घरवाले 25 अगस्त को लौटे। घर में घुसे तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व लॉकर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने ताले तोड़कर 4.50 लाख रुपए, सोने की चार चुडिय़ां, सोने की अंगूठी, सोने के तीन पेण्डेंट, सोने का चाकू, सोने का सिक्का, डायमण्ड की दो अंगूठियां, सोने की चेन, सोने की कण्डी, सोने के कानों के सैट और चांदी के अनेक जेवर चुरा लिए। यह सभी आभूषण स्टील के डिब्बे में रखे हुए थे। जो चोर चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38nnjNH
0 comments:
Post a Comment