जोधपुर। गांवों की सरकार चुनने के लिए बिगुल बज चुका है। जिले में ३७ जिला परिषद और २१ पंचायत समितियों के ३८७ सदस्यों के लिए मतदान तीन चरणों में होंगे। जोधपुर में डेढ़ साल पहले ही इन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। कोरोनाकाल में जिले में यह तीसरे चुनाव होंगे। एेसे में चुनौती निर्वाचन विभाग व जिला प्रशासन के समक्ष सुरक्षा पूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की है।
पिछले तीन चुनावों पर नजर डालें तो प्रदेश में जिसकी सरकार रही है जिला प्रमुख भी उसी का रहने की परम्परा दिखाई देती है। २०१५ में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो जिला प्रमुख भाजपा के पूनाराम चौधरी बने और ३७ में से २५ सीटें भाजपा की थी। २०१० में जब कांग्रेस की सरकार थी तो जिला प्रमुख भी कांग्रेस की दुर्गा बलाई बनी। तब ३७ में से २८ सीटें कांग्रेस के खाते रही। २००५ में जब प्रदेश में सरकार भाजपा की थी और जिला प्रमुख भाजपा की अमिता चौधरी बनी। लेकिन जब ३७ में से १९ सीटें लेकर कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी, क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही। इस बार देखना रोमांचक होगा कि कांग्रेस-भाजपा में टक्कर होती है या निर्दलीय-तीसरा मोर्चा प्रभाव डालता है।
पिछले तीन चुनावों का गणित
वर्ष --- कांग्रेस --- भाजपा ----- अन्य ------- जिला प्रमुख
२०१५ -- १० ------ २५ ------- ०२ ------- पूनाराम चौधरी (भाजपा)
२०१० ---२८ ------ ०८ ------- ०१ -------- दुर्गा बलाई (कांग्रेस)
२००५ --- १९ ----- १८ ------ ००--------- अमिता चौधरी(भाजपा)
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
११ अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो कि १६ अगस्त दोपहर ३ बजे तक चलेगी। नामांकन की संवीक्षा १७ को और नाम वापसी १८ अगस्त को दोपहर ३ बजे तक होगी। इसी दिन चुनाव चिह्रों का आवंटन भी किया जाएगा। प्रथम चरण मतदान २६, द्वितीय चरण २९ अगस्त और तीसरे चरण के लिए मतदान १ सितम्बर को होगा। मतदान सुबह ७.३० बजे से शाम ५.३० बजे तक होगा। मतगणना ४ सितम्बर को की जाएगी। जिला प्रमुख व प्रधान के लिए चुनाव ६ सितम्बर और उप प्रमुख व उप प्रधान के लिए ७ सितम्बर को चुनाव होंगे।
पहले चरण में चुनाव (२६ अगस्त)
पंचायत समिति नाम ------- पं.स. सदस्य संख्या ----- ग्राम पं. संख्या ----- पोलिंग बूथ
फलोदी ---------------- १७ -------------- ३२ --------------- ९४
बाप ---------------- १७ -------------- ३६ --------------- १००
घंटियाली ---------------- १५ -------------- ३१ --------------- ८९
केरू ---------------- १५ -------------- २२ --------------- १००
मंडोर ---------------- १७ -------------- २८ --------------- १२३
ओसियां ---------------- २३ -------------- ३४ --------------- १६९
तिंवरी ---------------- २३ -------------- ३३ --------------- १६९
दूसरे चरण में मतदान (२९ अगस्त)
पंचायत समिति नाम ------- पं.स. सदस्य संख्या ----- ग्राम पं. संख्या ----- पोलिंग बूथ
शेरगढ़ ---------------- १७ -------------- ३१ --------------- ११३
बालेसर ---------------- २१ -------------- ३८ --------------- १४३
शेखाला ---------------- १५ -------------- २१ --------------- ७२
चामू ---------------- १५ -------------- २१ --------------- ७०
लोहावट ---------------- १९ -------------- ३९ --------------- १२९
बापिणी ---------------- १५ -------------- २० --------------- ६६
आऊ ---------------- १५ -------------- २० --------------- ७१
देचू ---------------- १७ -------------- ३४ --------------- १०३
तीसरे चरण में मतदान (१ सितम्बर)
पंचायत समिति नाम ------- पं.स. सदस्य संख्या ----- ग्राम पं. संख्या ----- पोलिंग बूथ
भोपालगढ़ ---------------- २१ -------------- ३१ --------------- १४८
बावड़ी ---------------- २१ -------------- ३२ --------------- १४५
बिलाड़ा ---------------- १९ -------------- ३० --------------- १४१
पीपाड़ शहर ---------------- २३ -------------- ३५ --------------- १७७
लूणी ---------------- २५ -------------- ३३ --------------- २०८
धवा ---------------- १७ -------------- २६ --------------- ११
फैक्ट फाइल
- २०१५ में हुए थे पिछले चुनाव
- १.५ वर्ष से रिक्त चल रहे प्रमुख-प्रधान के पद
- ३७ जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे
- २१ पंचायत समितियों में एक साथ चुनाव होंगे
- ५ पंचायत समितियां नई बनी जिनमें पहली बार होंगे चुनाव
- ३८७ कुल पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे
- ३ चरणों में होंगे चुनाव
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xpzG65
0 comments:
Post a Comment