कांग्रेस ने 21 पंचायत समितियों में जिम्मेदारियां सौंपी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने पंचायत राज चुनाव के अंतर्गत 21 पंचायत समिति क्षेत्रों और उनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद् क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये सभी प्रभारी अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करेंगे। स्थानीय विधायक व प्रतिनिधियों और ब्लॉक पदाधिकारियों से चर्चा कर पंचायत समिति क्षेत्र व जिला परिषद् क्षेत्र के वार्डवार संभावित प्रत्याशियों के अधिकतम तीन-तीन नाम के पैनल तैयार कर सूची जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में देंगे। बाप में रामनिवास बुधनगर, घंटियाली में विक्रमसिंह इंदा, फलोदी में मगराज कुमावत, केरू में अंकित गहलोत, मंडोर में नेमाराम बेरा, ओसियां में रामकिशोर परिहार, तिंवरी में निम्बाराम गोदारा, शेरगढ़ में रणछोड़ जांगिड़, बालेसर में रोहित छंगाणी, सेखाला में दाऊराम सोलंकिया तल्ला, चामू में मूलाराम बरवड़, लोहावट में अशोक बोहरा, बापिणी में महेन्द्र सारण, आऊ में सलीम नागौरी, देचू में दिनेश परिहार, भोपालगढ़ में बलदेव बेनिवाल, बावड़ी में गीता बरवड़, बिलाड़ा में शिवकरण सैनी, पीपाड़ शहर में पुनीत जांगू, लूणी में कीर्ति सिंह भील और धवा में हनुमान कटारिया कार्य देखेंगे। ये आदेश देहात कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल ने निकाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CGWAtF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment