जोधपुर. मॉडलिंग और ग्लेमर के क्षेत्र में टेलेंट को प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से राजस्थान के प्रख्यात और प्रतिष्ठित ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान 2021 अपने आठवें सीजन के साथ लौट रहा है। राजस्थान के विभिन्न शहरों में होने जा रहे ऑडिशंस की शुरुआत जोधपुर से की जा रही है। जिसके चलते 19 अगस्त को जोधपुर के रेडिसन होटल में ऑडिशन होगा। सुबह 10 बजे से आरम्भ होने जा रहे इन ऑडिशंस में जोधपुर ही नहीं खिंवसर, बाड़मेर और नागौर जैसे क्षेत्रों से भी गल्र्स ने ऑडिशंस के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इस ऑडिशन में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर विकल्प भी रखा गया है। गल्र्स इसमें निशुल्क हिस्सा ले सकती है। ऑडिशन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण ध्यान सेफ्टी और सेनिटेशन पर रखा जा रहा है। जहां सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए ऑडिशन स्थल पर बायो सिक्योर बबल, कम्पलीट सेनिटाइज़ेशन, नो मास्क नो एंट्री का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मॉडलिंग और ग्लेमर के क्षेत्र में टेलेंट को प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से राजस्थान के प्रख्यात और प्रतिष्ठित ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान 2021 अपने आठवें सीजन के साथ लौट रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xPgwH9
0 comments:
Post a Comment