जोधपुर.
सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला व उसके पति से 1.40 रुपए ऐंठ लिए गए। पीडि़ता ने एम्स में महिला सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कुड़ी भगतासनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार चौपासनी गांव में श्याम मनोहर नगर निवासी सपना पत्नी तेजराज राव ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी सोनिया पुत्र घेवरचंद सोनी व रामड़ावास निवासी अशोक बिश्नोई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पति के करकेड़ी गांव की होने से उनकी सोनिया से जान-पहचान थी। जो एक कम्पनी के मार्फत सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही है। गत वर्ष मार्च में सपना का सोनिया से सम्पर्क हुआ था। तब उसने सपना व उसकी बहन गुड्डी को बतौर सिक्योरिटी गार्ड लगाने के बारे में बात की। तब सोनिया ने 1.40 लाख रुपए के बदले उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। 15 अगस्त की शाम कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में निजी विद्यालय के पास सोनिया व उसके साथ आए अशोक बिश्नोई को रुपए दिए थे। दोनों ने उसे फोन करने पर नौकरी के लिए एम्स आने का भरोसा दिलाया। एक महीने बाद भी आरोपियों ने कोई कॉल नहीं किया। फोन पर सम्पर्क किया तो वे बहाना बनाने लगे। फिर उन्होंने बात करना कम कर दिया। गत 20 अप्रेल को सपना व उसके पति एम्स जाकर सोनिया से मिले तो उन्होंने नौकरी लगाने से मना कर दिया। साथ ही रुपए देने से भी इनकार कर दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lGdLFy
0 comments:
Post a Comment