RAILWAY---एजीएम ने यात्री सुविधाओं, रेलवे संचालन व मानसून तैयारियों की समीक्षा की

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबन्धक (एजीएम) गौतम अरोरा ने सोमवार को जोधपुर स्टेशन, भगत की कोठी स्टेशन, मंडल रेलवे अस्पताल च बहुविषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया । अरोरा ने मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में जोधपुर मण्डल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में मण्डल की गतिविधियों की जानकारी ली तथा दिशा निर्देश दिए। एजीएम अरोरा ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने, मानसून में रेलवे की ओर से की जाने वाली तैयारियों सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षित व दुर्घनारहित रेल संचालन के लिए किए जा रहे कार्यों, बेहतर रेल संचालन, ट्रेनों की गति बढाने व मितव्ययत्ता अपनाने के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मण्डल में विद्युतीकरण व दोहरीकरण कार्यो को बेहतर योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा। इस दौरान मण्डल रेलवे प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने सीमित ऊंचाई वाले सबवे, रेल अन्डर ब्रिज में पानी के जमाव को रोकने व भरे हुए पानी को खाली करने के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।
--------
कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत, बताई समस्याएं
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन
यूनियन के मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने एजीएम अरोरा का स्वागत कर रेलकर्मियों की समस्याएं बताई। परिहार ने रेल आवासों की मरम्मत के लिए फण्ड आवंटन, रामदेवरा में होली-डे होम बनाने, बीकानेर में चेकिंग स्टाफ के लिए विश्रामगृह बनाने, कर्मचारियों की रिक्तियां भराने, राईकाबाग- लूनी स्टेशन पर ब्रिज का विस्तार करने, भगत की कोठी से फि दूसर मीटरगेज रेलवे लाईन पर हो रही अतिक्रमण आदि समस्याओं के निदान की मांग की।
-----
यूपीआरएमएस
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) ने भी एजीएम अरोरा का स्वागत कर रेल कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। यूपीआरएमएस के मण्डल सचिव अजय शर्मा व मण्डल अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि एजीएम से एकाउन्ट्स में कर्मचारियों की कमी को अनुकम्पा के आधार पर पूरा करने, लेखा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में पदोन्नति देने सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36OxhHc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment