हनी ट्रैप : महिला ने युवक को बुलाया, पति की मदद से फोटो खींच रुपए लूटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत मुर्गी फार्म हाउस के पास स्थित मकान में एक महिला ने फोन कर युवक को बुलाया और पति की मदद से फोटो खींचकर रुपए लूटकर भगा दिया। पीडि़त की तरफ से बनाड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को पति को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक ने मुर्गी फार्म हाउस के पास निवासी दम्पति के खिलाफ डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर रुपए लूटने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

महिला से मिलने के झांसे में पहुंचा, रुपए लूट भगाया
पीडि़त युवक का सम्पर्क आरोपी की पत्नी से हुआ। मोबाइल पर बातचीत के बाद महिला ने उसे मिलने के लिए मुर्गी फार्म हाउस के पास अपने मकान में बुलाया। महिला से मिलने के लालच में युवक वहां पहुंच गया, जहां कमरे में महिला मिली। इस दौरान महिला के पति ने युवक के वीडियो व फोटो बना लिए। जिन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर दम्पती ने बीस हजार रुपए और एटीएम कार्ड लूट लिया। फिर उसे घर से भगा दिया। वह पुलिस के पास पहुंचा और लूट का मामला दर्ज कराया।
हत्या के मामले में है आरोपी
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार होने वाला युवक हत्या के मामले में आरोपी है और जेल में रह चुका है। वह तीन दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। कई और लोगों के भी ब्लैकमेलिंग का शिकार होने की आशंका है। इस संबंध में जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AuevCM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment