जोधपुर. पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम के सर्वोच्च बलिदान एवं मजहबे इस्लाम के पांचवे रूक्न की याद में मनाए जाने वाला पर्व ईदुलअज्हा बकराईद जोधपुर सहित पूरे संभाग में बुधवार को मनाया जाएगा। ईदुल अज्हा की नमाज जालोरीगेट स्थित ईदगाह के वसी मैदान में अध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारुल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रिजवी की निगरानी में बुधवार सुबह आठ बजे चंद अकीदतमंदों की ओर से अदा की जाएगी। नमाज के दौरान दुनिया में फैली महामारी कोरोना से देश की हिफ ाजत और देश में अम्नो.अमान के लिए दुआएं की जाएगी। मौलाना मुफ्ती शेर मोहम्मद खान रिजवी और रूएत-ए-हिलाल चांद कमेटी के अध्यक्ष काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईदुल अज्हा की नमाज अपने अपने घरों में अदा करने की अपील की है।
देर रात तक चलती रही बकरों की खरोद फ रोख्त
ईदुलअज्हा की पूर्व संध्या पर चोखा क्षेत्र में स्थित बकरामंडी में सुबह से देर रात बकरों की खरीद फ रोख्त जारी रही।
बडी संख्या में खरीदार लोडिंग ऑटोरिक्शा, कार आदि वाहन लेकर पहुंचे। खरीदारों की संख्या अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के अभाव में राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उडती नजर आई। ईदुल अज्हा की पूर्व संध्या पर देर शाम तक खरीदारों की चहल पहल से बाजार गुलजार नजर आए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ivaQfQ
0 comments:
Post a Comment