इलाज के बहाने महिला से बलात्कार, कथित तांत्रिक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले में कथित तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने एक महिला से बलात्कार किया। परेशान पीडि़ता के पति की ओर से मामला दर्ज करवाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार काफी समय से बीमार एक महिला चिकित्सकों से इलाज के बावजूद ठीक नहीं हुई। तब किसी परिचित के मार्फत पति व परिजन महिला को आरोपी कथित तांत्रिक के पास ले गए। इलाज के बहाने कथित तांत्रिक गत मंगलवार रात घर आया। उसने पीडि़ता को कमरे में बंद कर घर के किसी भी सदस्य को भीतर आने से रोक दिया। इस दौरान उसने महिला से बलात्कार किया। फिर वह बाहर निकलकर लौट गया। देर रात महिला ने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन तांत्रिक के ठिकाने पर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। तब परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया और तलाश के बाद कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xaDSre
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment