राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए माइक्रो टास्क फोर्स की बैठक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय के संघटक कृषि महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए माइक्रो टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने विश्वविद्यालय में हुए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के पूर्व कुलपति डॉ एके गहलोत ने सकल विद्यार्थी नामांकन अनुपात, ई-लर्निंग, तकनीकी नवाचार लाने, विद्यार्थी सपोर्ट सिस्टम सहित कई बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर (ऑनलाइन माध्यम से) के पूर्व अधिष्ठाता डॉ एसके मालू ने बताया कि कृषि पाठ्यक्रम को उद्यमशील व रोजगारमुखी बनाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की आगामी अधिष्ठाता बैठक में वर्तमान पाठ्यक्रम का मूल्यांकन होगा और इसमें नवाचार लाकर उत्कृष्ठ बनाया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय अधिष्ठाता डॉ बीएस भीमावत, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ ईश्वरसिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ एसआर कुम्हार ने विभिन्न विषयों पर मूल्यवान मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। बैठक में डॉ एस के मूंड, डॉ मनमोहन सुंदरिया सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hPNIby
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment