बारिश के साथ प्राण वायु भी लाया मानसून!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पिछले एक सप्ताह से मानसूनी बादलों की आवाजाही ने आसमां में पसरी गंदगी को धो डाला है। कुछ पश्चिमी जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश में अधिकांश जगह वायु शुद्ध हो गई है। हवा में ऑक्सीजन की सांद्रता बढऩे से श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो गया है। अस्थमा सहित अन्य रोगियों को भी बेहतर प्राणु वायु मिल रही है। अगले दो महीने तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से पिछले 1 सप्ताह के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के अनुसार जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा में एक्यूआई 50 से 100 के मध्य रिकॉर्ड हो रहा है। कोटा और अजमेर में तो एक्यूआई पूरे सप्ताह 50 के आसपास ही रहा है यानी लोगों के फेफड़े बगैर योग के ही शुद्ध ऑक्सीजन खींच रहे हैं। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी जिलों में भी ऑक्सीजन का स्तर बुरा नहीं है। यहां प्राण वायु संतोषजनक स्थिति में है। एक्यूआई 100 के आसपास मापा जा रहा है, जबकि यहां सामान्यत: एक्यूआई 200 से 300 के मध्य रहता है। कई बार 300 के पार चला जाता है और मार्च-अप्रैल में तेज हवाओं के कारण 400 और 500 के मध्य रिकॉर्ड होता है जो घातक माना जाता है। प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर भी वायु की खराब गुणवत्ता के समय ही आई थी, जिससे लोगों को प्राकृतिक वायु भी शुद्ध नहीं मिल रही थी।

प्रमुख 5 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स
दिन -------कोटा---उदयपुर---अजमेर---जयपुर--- जोधपुर
16 जुलाई---- 48 ----65 ---- 107 ----68 ---- 102
15 जुलाई ---- 55 ---- 45 ----55 ---- 64 ---- 71
14 जुलाई ---- 57 ---- 55 ----57 ---- 70 ---- 87
13 जुलाई ----52 ----99 ----62 ----87 ---- 127
12 जुलाई ---- 41 ----72 ----60---- 92 ----115
11 जुलाई ---- 64 ----66 ----55 ----75 ----116
..........................................................
मार्च के अंतिम दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स
दिन --------जोधपुर ---- जयपुर---- अजमेर---- उदयपुर---- कोटा
31 मार्च---- 329 ---- 305 ---- 357 ---- 173 ---- 281
30 मार्च ---- 270 ---- 161 ---- 127 ---- 114 ---- 105
29 मार्च ---- 149 ---- 180---- 93 ---- 128 ---- 103
28 मार्च ---- 205 ---- 140 ---- 107 ---- 127 ---- 120
27 मार्च ---- 250 ---- 114 ---- 119 ---- 115 ---- 125
26 मार्च ---- 99 ------ 97 ---- 87 ---- 102 ---- 129
(मार्च-अप्रेल में जोधपुर में वायु मध्यम से खराब स्तर की थी, जबकि अन्य जिलों में मध्यम स्तर की वायु थी यानी श्वास रोगियों के लिए ठीक नहीं थी।)

............................................
ऐस मापा जाता है एक्यूआई
स्तर --------- गुणवत्ता
0 से 50 ------ अच्छी
51 से 100 ------ संतोषजनक
101 से 200 ------मध्यम
201 से 300 ------ खराब
301 से 400 ------ बेहद खराब
401 से 500 ------ अलार्मिंग स्थिति



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3etnw5C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment