जोधपुर.
चोरों ने कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 8ए स्थित सूने मकान से आभूषण के साथ-साथ कार व बोरानाडा थानान्तर्गत एक आवासीय कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से जिम और सैनेट्री उपकरण चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार मूलत: पाली जिले में सादड़ी थानान्तर्गत सादड़ा हाल केबीएचबी में सेक्टर 8ए निवासी नरेश पुत्र कीकाराम दादालिया गत 6 जुलाई को माउंट आबू गए थे। दूसरे दिन सात जुलाई को पत्नी केबीएचबी में पीहर चली गई थी। मकान में कोई नहीं था। रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर घुसे। उन्होंने एक अलमारी का ताला तोड़ा और जेवर चुरा लिए। जबकि उसमें से चाबी लेकर दूसरी अलमारी खोलकर कुछ और आभूषण चुरा लिए। इतना ही नहीं, चोर घर में खड़ी कार भी चुराकर ले गए। दूसरे दिन सुबह होने पर पड़ोसी ने ताले टूटे और दरवाजे खुले देखे तो मकान मालिक को सूचना दी। जो माउंट आबू से जोधपुर लौटे। मकान में सामान बिखरा पड़ा था और जेवर व कार गायब थी।
दरवाजा न टूटा तो रोशनदान से लगाई सेंध
दूसरी चोरी वारदात बोरानाडा थानान्तर्गत पाŸवनाथ सिटी के पिछले दरवाजे के पास रजत रेजीडेंसी में हुई। लखपतराज जैन के निर्माणधीन मकान में चोरों ने लोहे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। फिर उन्होंने रोशनदान का सरिया तोड़ा और मकान में घुसे। भूतल, प्रथम व दूसरी तल पर कीमती साठ हजार रुपए के सैनेट्री सामान चुरा लिए। वहीं, दूसरी मंजिल पर जिम के उपकरण भी चोरी कर ले गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SZyGaG
0 comments:
Post a Comment