आज से सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्य शुक्रवार को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य संक्रांति पर उदित सूर्य का पूजन, तीर्थ स्नान व दान का विशेष महत्व माना गया है। सूर्य संक्रांति पर पूजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सूर्य को जल अर्पण करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना गया है। सूरज की रोशनी में विटामिन डी होता है। जो हमारे शरीर में सीधे पहुंचता है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य का गोचर शुक्रवार शाम में 4.41 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में होगा। सूर्य इस राशि में मंगलवार 17 अगस्त 2021 को सुबह 1.05 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य अपनी राशि सिंह में गोचर कर जाएंगे। आषाढ़ महीने में सूर्य उपासना की परंपरा है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। वेदों में सूर्य को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसलिए सूर्य उपासना से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ज्योतिषियों के अनुसार पंच तत्वों से बने शरीर में एक तत्व अग्नि भी है और सूर्य को अग्नि का कारक माना गया है। सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से उसकी किरणें पूरे शरीर पर पड़ती हैं। उदित सूर्य की किरणें आंखों की ज्योति के लिए अच्छी होती है।

सभी 12 राशियां होगी प्रभावित
सूर्य के गोचर के दौरान किस व्यक्ति को कैसा फल मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की कुंडली या राशि में सूर्य किस भाव में संचरण कर रहे हैं। शुक्रवार को सूर्य का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों को तो सूर्य का गोचर शुभ फल देंगे। वृष, कन्या, तुला और कुंभ के लिए शुभ रहेगा। सूर्यदेव 16 जुलाई को बुध की राशि मिथुन से निकल कर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। मित्र की राशि में होने के का कारण सूर्य ज्यादातर राशियों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। सूर्य के गोचर का प्रभाव राजनीति, बिजनेस और जीवन अन्य क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। प्रभावित राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु की उपासना, उदित सूर्य को अघ्र्य और भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ लाभकारी है। पं. अनीष व्यास के अनुसार ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3imqt9o
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment