जोधपुर. विश्व कल्याण एवं मानव जाति के स्वास्थ्य की रक्षा के संकल्प के साथ शहर के भूतेश्वर वन क्षेत्र की पहाडिय़ों में स्थित प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में महारुद्रयाग महामृत्युजंय यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को प्रधान पीठ पूजन में दशमहाविद्याओं सहित एकादश महारुद्र की विशेष नाम मंत्रों से अर्चना की गई। दुर्गा सप्तशती के देव्याअथर्वशीर्ष शक्रादय स्तुति का विशेष बीज मंत्रों के संपुट से हवन किया गया।
अग्निहोत्री सोमदत्त शर्मा के आचार्यत्व में आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान बृजेश जोशी सहित 21 यजमानों ने हवन में आहूतियां दी। यज्ञ संचालन में पंडित चंचल हर्ष, पंडित नवरतन, पंडित रामेश्वर, व पंडित रवि दत्त पुरोहित ने भाग लिया । पं.कन्हैया लाल पुरोहित ने बताया कि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास एवं भूतनाथ महादेव मंदिर के भक्तों की ओर से आयोजित यज्ञ में मंगलवार को निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लड्ढा, व्यास इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मनीष व्यास, पार्षद नरेन्द्र फितानी मौजूद रहे। यज्ञ समिति की ओर से अतिथियों को साफा पहना कर सम्मानित किया गया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VAefSx
0 comments:
Post a Comment