जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने 250 ग्राम सोना हड़पने के मामले में चार साल से फरार आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि वर्ष 2018 में जूनी धानमण्डी में सिंहपोल टाटियों की पोल निवासी राम पुत्र ओमप्रकाश सोनी की दुकान पर काम करने वाला पश्चिम बंगाल का एक युवक 250 ग्राम फाइन सोना लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई थी। पकड़ में न आने पर कोर्ट ने उसे मफरूर घोषित किया था। काफी तलाश के बाद उसके चेन्नई में होने का पता लगा। एएसआइ नवीन कुमार, कांस्टेबल वीराराम व सुरेश बिश्नोई ने तलाश के बाद तमिलनाडू के चेन्नई से पश्चिम बंगाल में हुगली निवासी सुजित राय चौधरी उर्फ गौरा पुत्र मानिक राय चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर रिमाण्ड पर भेजा गया है। सोना बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wDE4y2
0 comments:
Post a Comment