महिला मित्र संग होटल में ठहरे वृद्ध की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
उदयमंदिर थानान्तर्गत रेलवे स्टेशन के सामने होटल के कमरे में महिला मित्र के साथ ठहरे एक वृद्ध की तबीयत बिगडऩे से मृत्यु हो गई। पुलिस को अंदेशा है कि सांस व अस्थमा से ग्रसित होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है।
पुलिस के अनुसार मूलत: मथानिया थानान्तर्गत नेवरा रोड निवासी बद्रीराम (70) पुत्र हीराराम जाट तीस साल से पंजाब के लुधियाना में रह रहे थे। वो होटल में खाना बनाने का काम करते थे। इस दौरान एक महिला मित्र उनके साथ रहती थी। गत दो जुलाई को दोनों जोधपुर आए और रेलवे स्टेशन के सामने होटल में कमरा लेकर रूके। इसी बीच, मंगलवार को महिला घूमने के लिए बाहर गई। पीछे वृद्ध की तबीयत खराब हो गई। होटलकर्मियों की सूचना पर महिला होटल लौटी और अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन वृद्ध के आग्रह पर दुबारा कमरे में लौट गए। देर रात वृद्ध की फिर तबीयत खराब हुई। तब 108 एम्बुलेंस की मदद से वृद्ध को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मृत्यु हो गई।

पुलिस भी अस्पताल पहुंची। मृतक के भांजे व भतीजे को मोर्चरी बुलाया गया। उन्होंने मृत्यु पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया। मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। तत्पश्चात महिला मित्र भी पंजाब लौट गई। पुलिस का कहना है कि वृद्ध सांस व अस्थमा से पीडि़त थे। संभवत: इसी के चलते तबीयत बिगड़ी और फिर मृत्यु हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VjRkLh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment