जानिए मौसम विभाग ने राजस्थान में क्यूं दी है भारी बारिश की चेतावनी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. समूचे संभाग में शनिवार को भी उमस भरी भीषण गर्मी रही। अधिकांश स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर जाने से क्षेत्रवासी दिन भर बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से पर बने चक्रवाती परिसंचारी तंत्र के कारण अगले तीन-चार दिन हल्की से भारी बारिश की संभावना है। जयपुर और भरतपुर संभाग में जहां सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी से भारी बरसात हो सकती है। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर सोम, मंगल, बुध को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जोधपुर में रविवार से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। दिन का पारा 35 डिग्री से नीचे पहुंचने पर गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सूर्य नगरी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अत्यधिक नमी के कारण भोर के साथ ही उमस भरा मौसम रहा। हवा बंद होने से लोग गर्मी से हलकान रहे। दिनभर तीखी धूप निकली रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 31.6 और अधिकतम 41.6 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 30 व 30.6 और दिन का तापमान 40.2 व 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UlcMiS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment