जोधपुर.राज्य सरकार की ओर से खोले गए राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए क्रेज सामने आ रहा है। जिले में 9 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 966 विद्यार्थियों की सीटों पर 4146 जनों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। अब इनका चयन लॉटरी के माध्यम से होगा।
इन स्कूलों में फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। कक्षा 1 के लिए लॉटरी 20 जुलाई को खुलेगी। कक्षा 2 से 5 की लॉटरी 24 जुलाई को खुलेगी। कक्षा 6 की 22 जुलाई और कक्षा 7-8वीं की लॉटरी 23 जुलाई को खोली जाएगी।
सेक्शन बढ़े तो मिले राहत
जोधपुर शहर के चैनपुरा व ओलंपिक रोड स्थित गांधी स्कूल में रिक्तियां शून्य और एक-दो है। यहां आवेदन सैकड़ों की संख्या में आ चुके हैं। अब सरकार यहां सेक्शन बढ़ाती है तो कई अभिभावकों को राहत मिल सकती है। साथ ही विधवा, परित्यक्ता की अलग से कैटेगरी बनाने का विभाग आदेश पारित करे तो भी कइयों को फायदा मिलेगा।
बापिणी-सेखाला में लोगों ने रूचि नहीं ली
जोधपुर जिले के बापिणी व सेखाला के खिरजाखास में लोगों इंग्लिश मीडियम गांधी स्कूल के प्रति रूचि नहीं दिखाई। बापिणी में कक्षा 8 तक 220 सीटें हैं, लेकिन आवेदन 42 के मिले। वहीं सेखाला के खिरजा खास 76 रिक्तियां हैं, यहां केवल 32 के आवेदन प्राप्त हुए।
ब्लॉक का नाम- प्रवेश रिक्तियां- आवेदन आए
बावड़ी- 136-262
बापिणी-220-42
देचू-40-70
जोधपुर चैनपुरा-73-1224
जोधपुर ओलंपिक रोड-74-1277
लोहावट-107-151
पीपाड़ सिटी-78-897
सेखाला-76-32
तिंवरी- 162-191
इनका कहना हैं...
शहर में दोनों स्कूलों में लोग बड़ी संख्या में अपने बच्चों का दाखिला कराने में रूचि दिखा रहे है। गांव में कुछ जगह पर लोगों ने रूचि नहीं दिखाई। सेक्शन बढ़ाना तो विभाग के हाथ में है।
- नवीन देवड़ा, नोडल प्रभारी, महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xORcSr
0 comments:
Post a Comment