HOTEL--पाबंदियों से होटल उद्योग वेंटिलेटर पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना का असर कम होने के बावजूद कोरोना गाइडलाइन की पाबंदियों से होटल उद्योग वेंटिलेटर पर है। हताश और निराश होटल उद्यमी सरकार से सकारात्मक आशा की किरण नहीं मिलने से अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है।
जोधाणा होटल्स एंड रेस्टोरेंट सोसायटी के अध्यक्ष जेएम बूब ने राज्य सरकार से फिर गुहार लगाते हुए होटल उद्योग राहत देने की मांग की है। बूब ने बताया कि जीडीपी का 10 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्री पाबंदियों के चलते परेशानी झेल रहा है। अप्रेल-मई-जून में शादियों के मुहूर्त थे लेकिन होटल और मैरिज गार्डन को कोई बुकिंग नहीं मिली । सरकारी पॉलिसी ने इस उद्योग का दम निकाल दिया। समय-समय पर मेमोरेंडम दिए गए लेकिन नाममात्र की सुनवाई नहीं की गई।
सरकार से पुन: निवेदन
- कोविड नियमानुसार रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जाए।
- अधिकतम 100 लोगों के साथ शादी व अन्य आयोजन होटल व विवाह स्थलों पर करने की अनुमति दी जाए।
- वर्ष 2020-21 मे जारी ट्रेड लाइसेंस को 2021-22 के लिए मान्य रखा जाए।
- होटल उद्योग को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाए।
- बिजली के फि क्स चार्ज कम से कम 3 महीने का माफ किया जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xhSVif
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment