जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और बेटे ने प्रार्थना पत्र वापस लिए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू और उनके बेटे नारायण साईं ने सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में पेश दो अलग अलग प्रार्थना पत्र वापस ले लिए। दोनों प्रार्थना पत्र आसाराम के उपचार की अनुमति से जुड़े थे, लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में विशेष निगरानी याचिका लंबित होने से प्रार्थना पत्र वापिस ले लिए गए।
न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश देवेंद्र कच्छवाहा की खंडपीठ में दोनों प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई, जिस दौरान बताया गया कि राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को शीर्ष कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें चिकित्सा उपचार के लिए सजा को अस्थायी रूप से निलंबित करने की याचिका को 21 मई को खारिज कर दिया गया था। शीर्ष कोर्ट ने सुनवाई के बाद केवल इस सीमित बिंदु पर राज्य से जवाब मांगा था कि आसाराम को आयुर्वेदिक उपचार के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है या नहीं।इस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र वापिस लेने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SbzzwC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment