ग्रहों के सेनापति मंगल के स्थान परिवर्तन से होगा 'मंगल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. ग्रहों का सेनापति कहा जाने वाला मंगल ग्रह बुधवार सुबह 6.51 बजे मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। मंगल 20 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। मंगल ग्रह कर्क और सिंह राशि में अधिक शुभ फल देते हैं।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि संवत 2078 के राजा और मंत्री मंगल के कर्क राशि में प्रवेश का जनजीवन पर सकारात्मक असर दिखेगा। बारिश भी अच्छी होगी। पंडित अनीष व्यास के अनुसार मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक माना जाता है। यह गोचर शीघ्रता से परिणाम देने वाला साबित होगा। देश-दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में गति आएगी। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।

मंगल देव पराक्रम, स्फूर्ति, साहस, आत्मविश्वास, धैर्य, देश प्रेम, बल, रक्त, महत्वकांक्षा एवं शस्त्र विद्या के अधिपति माने गए है। अग्नि तत्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवन शक्ति देता है। पंडित एस के जोशी ने बताया कि सभी ग्रहों में मंगल अकेले ऐसे ग्रह हैं जो नीचराशि पर गोचर करते समय कई बार नीच भंग योग का लाभ प्राप्त करते हैं।

जून में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण
जून का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही विशेष रहेगा। इस महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। शनिधाम शास्त्रीनगर के महंत पंडित हेमंत बोहरा के अनुसार मंगल के साथ अमृत संजीवनी के स्वामी शुक्र लोगों को राहत प्रदान करेंगे। भारतवर्ष की कर्क राशि है। मंगल के कर्क में प्रवेश से लोगों को भय व महामारी से राहत मिलने लगेगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Gtv1v
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment