मोरों को 'रानीखेत से बचाने शुरू हुआ वैक्सीनेशन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT
जोधपुर. राष्ट्रीय पक्षी मोर को घातक बीमारी 'रानीखेतÓ से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। जोधपुर से सटे पाली के रोहट कस्बे के भाखरीवाला गांव आसपास के इलाकों और जिले के भटिण्डा क्षेत्र की रतनाराम सोऊ की ढाणी में पिछले एक महीने के दौरान दो सौ से ज्यादा मोरों की मौत हुई है। इक्का दुक्का मोरों की मौतों का सिलसिला अब भी बना हुआ है। इसके पीछे राष्ट्रीय पक्षी में 'रानीखेतÓ बीमारी होने की आशंका व्यक्त की गई है।

इसके म²ेनजर वन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अजमेर से वैक्सीन की 5 हजार डोज आने के बाद वन्यजीव चिकित्सक व सहयोगियों की टीमें मंगलवार को जोधपुर के भटिण्डा व जिले की सीमा से सटे पाली के पाबूपुरा भाटान, मोडी जोशियान, मोडी सोथला गांवों में पहुंची। प्रभावित क्षेत्रों में मोरों को जलपात्रों के माध्यम से वेक्सिनेटेड पानी दिया गया।

पानी में घोलकर देंगे टीका

वन्यजीव चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश व सहायक वन्यजीव चिकित्सक महेन्द्र गहलोत के अनुसार अब सूर्योदय से पूर्व भोर के समय ग्रामीण क्षेत्रों के चुग्गा घरों के आसपास पानी के पात्र में लसोटा वैक्सीन घोल कर रखी जा रही है ताकि मोरों को वैक्सीनेट किया जा सके। वैक्सिनेशन लगातार आगामी 2-3 दिन तक जारी रहेगा ताकि वहां पर अधिकतम संख्या में मोर वैक्सिनेट हो जाए और उनमें बीमारी से मौत का खतरा कम हो सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c9eEkg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment